अगर आपने जनवरी में बिटकॉइन में 10,000 रुपये का निवेश किया होता, तो आपका निवेश आज 16,900 रुपये हुआ होता। अगर एथेरियम में 10,000 निवेश किये होते तो आज आपका रिटर्न लगभग 48,800 होता। लेकिन कुछ अैसी भी क्रिप्टोकरेंसी है जिसका रिटर्न पिछले साल 50000% से भी ज्यादा था।

यह सपने की तरह लग सकता है, लेकिन ये पिछले ग्यारह महीनों में, यानी 21 जनवरी से 22 दिसंबर तक क्रिप्टोकरेंसी के बाजार के प्रदर्शन से बहुत वास्तविक संख्या हैं। क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया हर दिन एक नया रिकॉर्ड प्राप्त कर रही है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के 1.5 करोड़ रिटेल निवेशकों ने क्रिप्टोकरेंसीज में 6.6 अरब डॉलर का निवेश किया है।
यहां, हम आपको कुछ अैसी क्रिप्टोकरेंसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते है, जिसने महज ११ महीनो के निवेशकों बहुत सारा लाभ करवाया है। ध्यान दें कि यह एनालिसिस बाजार की भविष्यवाणी नहीं कर रहे , बल्कि क्रिप्टोकरेंसी के प्रदर्शन का एक मात्र अवलोकन और निवेशकों के लिए उनकी क्षमता का एक संकेत है। तो चलिए शुरू करते हैं
नीचे दिए गए क्रिप्टो ने इस साल आज तक कैसा प्रदर्शन किया है उसकी सूचि है : –
Cryptocurrency | Price on 21/1/2021 (January 2021) | Price on 22/12/2021 (December 2021) | % Change |
---|---|---|---|
Bitcoin | 29000 | 49000 | 69% |
ETH | 730 | 4000 | 448% |
BNB | 34.26 | 535 | 1462% |
ADA | 0.18 | 1.35 | 650% |
DOT | 8.3 | 26.7 | 222% |
SOL | 1.84 | 185.2 | 9965% |
ALGO | 0.4 | 1.4 | 250% |
LUNA | 0.65 | 97.17 | 14849% |
AVAX | 3.66 | 122.65 | 3251% |
MATIC | 0.02 | 2.58 | 12800% |
Bitcoin ने इस साल करीब 70 फीसदी रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में इसकी कीमत करीब 29,000 डॉलर थी जो अब 50,000 डॉलर के ऊपर है। नवंबर की शुरुआत में तो यह 68,000 डॉलर के पार पहुंच गई थी। Ethereum ने इस साल 448 फीसदी रिटर्न दिया है। साल की शुरुआत में इसकी कीमत 730 डॉलर थी जो अब 4,000 डॉलर के ऊपर पहुंच चुकी है। इसी तरह BNB में 1462 फीसदी, ADA में 650 फीसदी, DOT में 222 फीसदी, SOL में 9965 फीसदी, ALGO में 250 फीसदी, LUNA में 14849 फीसदी, AVAX में 3251 फीसदी और MATIC में 12800 फीसदी तेजी आई है।
50000% रिटर्न
लेकिन GALA ने इस साल रिटर्न के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया। इस साल इसकी कीमत में 51,000 फीसदी तेजी आई है।
CryptoCurrency | 1 Year Returns(2021) |
---|---|
GALA | 50,829% |
AXS | 18,966% |
SAND | 14,629% |
MATIC | 12,817% |
LUNA | 11,558% |
SOL | 10,118% |
FTM | 8,966% |
KADENA | 8,131% |
ONE | 4,464% |
MANA | 4,397% |
इसी तरह Axie Infinity (AXS) ने 19,000 फीसदी रिटर्न दिया है। The Sandbox (SAND) ने इस साल अपने निवेशकों को 15,000 फीसदी रिटर्न दिया है। जानकारों का कहना है कि इस साल मीम कॉइन्स, सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी और नॉन फंजीबल टोकन्स (NFT) ट्रेंड में रहे।
ऐसी ही अन्य क्रिप्टोकरेंसी न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें
Other Links
- स्वदेशी जागरण मंच ने क्रिप्टो ट्रेडिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग, क्या अब क्रिप्टो ट्रेडिंग पर लगेगा बेन?
- अब Tesla के बाद GameStop SHIBA INU और DOGECOIN स्वीकार करेगा
- 2022 में करे ये टॉप १० क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट, करा सकती हैं भारी मुनाफा
- भारत में सर्वश्रेष्ठ क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज 2022 | Best cryptocurrency exchange in India 2022
1 thought on “जानिए पिछले साल 2021 में कौनसी क्रिप्टोकरेंसी ने Bitcoin से भी ज्यादा रिटर्न दिया है?”